फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CM Yogi Cancelled UP Police Constable Recruitment 2024, Instructions to conduct the examination six months

UP Police Bharti: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती हुई रद्द! पढ़िए सीएम योगी ने दोबारा परीक्षा पर क्या कहा

Sat, 24 Feb 2024 01:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 01:56 PM IST
सार

UP Police Paper Leak Big Update: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को रद्द करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
CM Yogi Cancelled UP Police Constable Recruitment 2024, Instructions to conduct the examination six months
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Police Bharti Cancelled: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के हित में शनिवार को बड़ा निर्णय लिया है। सीएम योगी ने नागरिक पुलिस में सिपाही के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला योगी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा करने के बाद लिया है। 

विज्ञापन


यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। 60,244 पदों के लिए आयोजित की गई इस भर्ती परीक्षा में करीब 50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 48 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन

300 से ज्यादा गिरफ्तार

सीएम योगी ने एसटीएफ को परीक्षा लीक मामले की सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले एसटीएफ की रडार पर हैं और अब तक एसटीएफ 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां कर चुकी है।

6 माह में दोबारा हो यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा

इसके साथ ही इन भर्तियों को छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed