CM Anuprati Coaching: राजस्थान में सीएम अनुप्रति कोचिंग के लिए आवेदन का एक और मौका, 12 अप्रैल तक खोली गई विंडो
CM Anuprati Coaching Scheme: छात्रों की मांग पर विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देशानुसार, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया है। अब अभ्यर्थी 12 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Rajasthan CM Anuprati Coaching Scheme: राजस्थान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। ताजा नोटिस के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार अब 12 अप्रैल 2025 तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव बचनेश अग्रवाल ने बताया कि छात्रों की मांग पर विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देशानुसार, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया है।
निःशुल्क कोचिंग के लिए कर सकते हैं आवेदन
इस योजना के तहत विभन्नि प्रोफेशनल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें
इन परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी
अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा यह अनूठी योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत निम्नलिखित परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है:
- आरपीएससी द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर एवं पूर्व में 3600 ग्रेड पे तथा वर्तमान में पे मेट्रक्सि में पे लेवल-10 एवं ऊपर की अन्य परीक्षाएं।
- इंजीनियरिंग /मेडिकल प्रवेश परीक्षा।
- रेलवे रिक्रूटमेन्ट बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित परीक्षाएं
- आरएसएसबी द्वारा आयोजित परीक्षा जैसे पटवारी, कनिष्ठ सहायक के लिए पूर्व की ग्रेड पे 2400 तथा वर्तमान पे लेवल पांच से ऊपर तथा पूर्व की ग्रेड पे 3600 एवं पे लेवल 10 से कम की अन्य परीक्षाएं।
- क्लैट परीक्षा।
- बैकिंग/बीमा की विभन्नि परीक्षाएं।
- सीए एफसी+सीयूइटी।
- सीएस इइटी+सीयूइटी।
- सीएमए एफसी+सीयूइटी आदि।