फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CISF Recruitment 2021 sarkari naukri for 249 head constable posts apply at cisf.gov.in

CISF Recruitment 2021: सीआईएसएफ ने निकाली खेल कोटा के तहत 249 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Sun, 02 Jan 2022 07:12 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 02 Jan 2022 07:12 PM IST
सार

सीआईएसएफ ने 249 हेड कांस्टेबल के पदों पर खेल कोटा के तहत भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 1 अगस्त, 2021 तक 18 से 23 वर्ष की आयु के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
CISF Recruitment 2021 sarkari naukri for 249 head constable posts apply at cisf.gov.in
सीआईेएसएफ भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने खेल कोटा के तहत सीआईएसएफ भर्ती 2021 के लिए 249 हेड कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2022 है। सभी उम्मीदवार अच्छी तरीके सभी दिशा-निर्देशों को पढ़कर उसके बाद आवेदन करें। सीआईएसएफ ने कुल 15 खेलों के तहत खेल कोटा में भर्तियां निकाली हैं। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, फुटबॉल, हॉकी, हैंड बॉल, जूडो, कबड्डी, शूटिंग, स्विमिंग, वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, रेसलिंग, टाइकोंडो जैसे खेलों में भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त, 2021 तक 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन


CISF Recruitment का विवरण

इस भर्ती के माध्यम से सीआईएसएफ द्वारा नियुक्त किए जाने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 249 है। 249 रिक्तियों में से 68 महिला उम्मीदवारों को और 181 पुरुष उम्मीदवारों को आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन

CISF Recruitment में इतना मिलेगा वेतन

 हेड कांस्टेबल (जीडी) वेतनमान - वेतन मैट्रिक्स स्तर -4   25,500-81,100  रुपये मिलेगा और समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए स्वीकार्य सामान्य भत्ते भी चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


CISF Recruitment की ये है पात्रता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर शर्तों के अनुसार दिए गए खेलों के विवरण में से कोई खेल खेला होना चाहिए।

CISF Recruitment की चयन प्रक्रिया

सभी उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 तक  आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। जिनके आवेदन अंतिम रूप से स्वीकार किए जाते हैं और सीआईएसएफ भर्ती की अधिसूचना के नियमों और शर्तों के अनुसार सही पाए जाते हैं। उन्हें रोल नंबर के साथ प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण के तहत होगा। साथ ही उनके दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। अभ्यर्थियों के परीक्षण होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इस प्रवेश पत्र के तहत उम्मीदवारों का स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed