फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Chhattisgarh High Court Bilaspur AG 3 Recruitment, last date to aaply at highcourt.cg.gov.in for 143 posts

CG High Court Recruitment: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सहायक की भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, अभी करें अप्लाई

Tue, 31 Oct 2023 09:02 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 09:02 AM IST
सार

CG High Court Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-III के पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवदेन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आज ही फटाफट आवेदन कर दें।

विज्ञापन
Chhattisgarh High Court Bilaspur AG 3 Recruitment, last date to aaply at highcourt.cg.gov.in for 143 posts
CG High Court Recruitment - फोटो : CG Highcourt

विस्तार

Chhattisgarh High Court Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-III के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - highcourt.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे! आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इसलिए बिना देरी किए इस काम को पूरा कर लें।

विज्ञापन

CG High Court Recruitment आयु सीमा

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-III के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

CG High Court Recruitment रिक्ति विवरण

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-III के 143 पदों पर भर्ती प्रकिया चल रही है। नीचे कैटेगरी वाइज पदों का विवरण दिया गया है-
सामान्य - 72 पद
एससी - 23 पद
एसटी - 28 पद
ओबीसी - 20 पद

विज्ञापन

CG High Court Recruitment वेतन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों का वेतन  19500 से 62000 रुपये प्रति माह होगा।

CG High Court Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ITI या किसी समकक्ष बोर्ड/विश्वविद्यालय से 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed