फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Chandigarh Police Recruitment 2023 Begins Apply Online for Sub Inspector Vacancies at chandigarhpolice.gov.in

Police Recruitment 2023: सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती शुरू, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Thu, 22 Jun 2023 04:08 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Thu, 22 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से ग्रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
Chandigarh Police Recruitment 2023 Begins Apply Online for Sub Inspector Vacancies at chandigarhpolice.gov.in
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से ग्रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

Chandigarh Police Recruitment 2023:  कुल पद

चंडीगढ़ पुलिस विभाग की सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) पद इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 44 पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया chandigarhpolice.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chandigarh Police Recruitment 2023:  आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 15 जून 2023 को न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। सामान्य, ओबीसी और एससी श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा क्रमशः 25 वर्ष, 28 वर्ष और 30 वर्ष है।

इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य/OBC/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

Chandigarh Police Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन


उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष होना चाहिए।

केंद्रीय वेतन स्तर 05 के वेतनमान में ग्रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) पद पर चयनित होने पर उम्मीदवार को  29 हजार 200 रुपये से लेकर 92 हजार 300 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

Chandigarh Police Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट—पी/एएसआई—पी/एएसआई की भर्तियां पर जाएं।
  • फिर रजिस्टर कर आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • इसके साथ ही फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • अंत में फॉर्म जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed