CGPSC Civil Judge Recruitment 2023: सिविल जज के लिए आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें आवेदन
CGPSC Civil Judge Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के तहत सिविल जज 2023 के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है।
विस्तार
CGPSC Civil Judge Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के तहत सिविल जज 2023 के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 24 जून 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 25 और 26 जून को अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।
पात्रता मापदंड
-
आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सिविल जज के पद पर आवेदन करने वाले राज्य के बाहर के आवेदकों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासियों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
-
'ऑनलाइन एप्लिकेशन' पर जाएं और CIVIL JUDGE-2023 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
प्रोफाइल बनाएं और पोर्टल पर लॉगइन करें।
-
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।