{"_id":"67f4d2648a35c8173f0ef944","slug":"cg-vyapam-recruitment-2025-assistant-development-extension-officer-200-posts-in-chhattisgarh-know-details-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Vyapam 2025: स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी! छत्तीसगढ़ में सहायक विकास विस्तार अधिकारी पदों पर भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CG Vyapam 2025: स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी! छत्तीसगढ़ में सहायक विकास विस्तार अधिकारी पदों पर भर्ती
Tue, 08 Apr 2025 01:13 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:13 PM IST
सार
CG Vyapam Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
CG Vyapam Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 2025 में सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई 2025 तक है।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है और उम्मीदवारों को अंतिम आवेदन 2 मई 2025 तक भरने होंगे। इसके बाद 3 से 5 मई 2025 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस भर्ती की परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी और परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 6 जून 2025 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
और भी पढ़ें:- यूपी में सरकारी नौकरी की भरमार! पुलिस के बाद अब 44 हजार होमगार्ड की होगी भर्ती
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, जिन अभ्यर्थियों के पास ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर डिग्री या स्नातकोत्तर पत्रोपाधि है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। चयन के लिए मेरिट सूची तैयार करते समय प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों का 85% वेटेज दिया जाएगा, जबकि ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर उपाधि धारित उम्मीदवारों को अतिरिक्त 15 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन