CG Police PET/PST Exam: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तारीख घोषित, यहां देखें तिथि
CG Police Physical Test: छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस कांस्टेबल की सीधी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
विस्तार
CG Police Physical Test: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने राजनांदगांव रेंज के अंतर्गत जिला पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए पीईटी और पीएसटी की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 26 फरवरी 2025 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को पंजीकृत फोन नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एडमिट कार्ड भेजे जा रहे हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 5967 पदों पर भर्ती करना है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी, 2024 को शुरू हुई और 6 मार्च, 2024 को समाप्त हुई।
इस भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा केकटीबाड़ी मैदान, आत्मानंद स्कूल छुईखदान के सामने, पुलिस थाना एवं पोस्ट छुईखदान, जिला खैरागढ़ छुईखदान-मंडई में आयोजित होगी।
फिजिकल टेस्ट के लिए योग्यताएं
छत्तीसगढ़ कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों की लंबाई, वजन, सीना का माप लिया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए सामान्य, अनुसूचित जााति और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी होना आवश्यक है। वहीं उनकी छाती 81 सेमी बिना फुलाए और फूलने के बाद 86 सेमी होनी चाहिए।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 158 सेमी और छाती बिना फुलाए 76 सेमी होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें सबसे पहले फिजिकल टेस्ट परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम में बैठने का अवसर दिया जाता है।