फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CDAC Recruitment 2025 for 124 posts; Graduates and Post Graduates can apply till 20 Feb

CDAC Recruitment 2025: सीडैक में 124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट के लिए शानदार मौका; पढ़ें विवरण

Mon, 03 Feb 2025 07:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 07:49 PM IST
सार

CDAC Recruitment 2025: सीडैक ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 124 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
CDAC Recruitment 2025 for 124 posts; Graduates and Post Graduates can apply till 20 Feb
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

CDAC Recruitment 2025: प्रगत संगणन विकास केंद्र (CDAC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी सी-डैक की आधिकारिक वेबसाइट cdac.in. पर जाकर 20 फरवरी तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

CDAC Vacancy: कुल पदों का विवरण

सी-डैक इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 124 रिक्त पदों पर नियुक्ति करेगा। इनमें निम्नलिखित पद शामिल हैं:

  • प्रोजेक्ट इंजीनियर - 70 पद
  • सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/प्रोजेक्ट लीड/मॉड्यूल लीड - 40 पद
  • पीएम/प्रोग्राम मैनेजर/प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर/नॉलेज पार्टनर - 04 पद
  • प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ - 10 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

CDAC Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस भर्ती में वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने संबंधित पदों के लिए बीई/बीटेक, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (विज्ञान/ कंप्यूटर एप्लीकेशन), एमई/एमटेक, पीएचडी प्राप्त की हो।
  • इसके अलावा, कुछ पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन आवश्यक है।
  • आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है, जो पदों के अनुसार अलग-अलग होगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
  • पात्रता की पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं देना होगा। सी-डैक ने इस प्रक्रिया को निशुल्क रखा है, जिससे सभी योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cdac.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर 'करियर' सेक्शन में जाएं।
  • भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • अपनी पात्रता की जांच करें और आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन पत्र जमा करें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed