CCL Recruitment 2021: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती के लिए 5 दिसंबर को है आवेदन की आखिरी तारीख, जल्दी करें
CCL Recruitment 2021: उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड हेने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) रांची में अप्रेंटिस के 539 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए केवल दो दिन बचे हुए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2021 तक है। जो भी उम्मीदवार सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जल्द से जल्द करें आवेदन
उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड हेने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें।
कुल पद - 539
1. इलेक्ट्रीशियन के लिए- 190 पद
2. फिटर के लिए- 150 पद
3. अकाउंटेंट के लिए- 30 पद
4. मशीनिस्ट के लिए- 10 पद
5. टर्नर के लिए- 10 पद
6. प्लंबर के लिए- 7 पद
7. इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक्स के लिए- 10 पद
8. कारपेंटर के लिए- 2 पद
9. बुक बाइंडर के लिए- 2 पद
10. फोटोग्राफर के लिए- 3 पद
11. गार्डनर के लिए- 10 पद
12. पेंटर के लिए- 2 पद
13. सरदार के लिए- 10 पद
14. फूड प्रोडक्शन के लिए- 1 पद
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड दसवीं की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी / एससीवीटी की ओर से प्राप्त आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आवेदक आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबलाइट पर जा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया और वेतन
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) रांची में अप्रेंटिस के 539 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। ट्रेड अप्रेंटिस के इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं।
1. इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाएं।
2. होम पेज पर जाकर अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. उम्मीदवार अब आवेदन पत्र में मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी भरें।
4. उम्मीदवार सभी जानकारी दर्ज कर के जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।