UPSSSC PET Exam 2022: पीईटी 2021 में शामिल हुए अभ्यर्थी ध्यान दें, केवल इस महीने तक ही वैध रहेगा आपका सर्टिफिकेट
UPSSSC ने वर्ष 2022 के प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट के आयोजन तिथि की घोषणा कर दी है। जल्द ही इस पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2022 ) की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत जून केअंत में हो सकती है। आयोग द्वारा जल्द ही इस पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन से जुड़ी तारीखों का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। इस वर्ष यह परीक्षा 18 सितंबर 2022 का कराया जाएगा। हालांकि पंजीकरण प्रक्रिया कब से शुरु की जाएगी इस संबंध में यूपीएसएससी ने अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की है। ऐसे में पीईटी-2022 मेंशामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों मेंअपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC PET FREE Online Classes- Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UPSSSC PET सिलेबस
UPSSSC PET एग्जाम डेट
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी
नियमनुसार इस महीने खत्म हो जाएगी वैधता
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा -2021 में शामिल हुए उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट की वैधता जल्द ही पूरी हो जाएगी। यूपीएसएसएससी द्वारा जारीएक नोटिस में साझा किए गए नियम के अनुसार पीईटी का प्रमाणपत्र एक वर्ष के लिए वैध माना जाएगा। इसकी वैलिडीटी की गणना परीक्षा परिणाम जारी किए जाने वाली तारीख से कीजाएगी। गौरतलब है कि साल 2021 में PET का रिजल्ट 28 अक्टूबर 2021 को जारी किए गया था। ऐसे में उम्मीदवारों का सर्टिफिकेट 28 अक्टूबर 2022 तक ही वैध होगा। इसलिएउम्मीदवारों को 18 सितंबर को होने वाली परीक्षा में पुन: शामिल होकर नया प्रमाणपत्र हासिल कर लेना चाहिए। हालांकि इस संबंध में आयोग की ओर से यदि कोई बदलाव किया जाता हैतो कैंडिडेट्स को इसकी जानकारी साझा कर दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट को भी देखते रहें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।