फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Can tet be organized online like CTET to prevent paper leak-safalta

UPTET 2021: क्या पेपर लीक को रोकने के लिए CTET की तरह ऑनलाइन हो सकता है UPTET का भी आयोजन, जानें क्या है अपडेट

Thu, 16 Dec 2021 05:27 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 16 Dec 2021 05:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को आयोजित होने वाले UPTET के रद्द होने के बाद अब इसके दोबारा आयोजन की तैयारी चल रही है। इस साल इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 

विज्ञापन
Can tet be organized online like CTET to prevent paper leak-safalta
TET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देश की सबस बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल है और इस साल आयोजित होने वाली UPTETमें हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जानी थी,लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। अभ्यर्थी अब इस परीक्षा को जल्द से जल्द पुनःआयोजित करने की मांग कर रहे हैं। UPTET 2021 के लिए UPBEB ने अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आपने भी UPTETया किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

क्या CTET की तरह ऑनलाइन हो सकता है UPTET का आयोजन :

UPTET का पेपर लीक होने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या CTETकी तरह इस परीक्षा का भी ऑनलाइन मोड में आयोजन किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस साल पहली बार CTETका आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। ऑनलाइन मोड में आयोजित होने की वजह से इस परीक्षा के पेपर लीक होने की संभावना खत्म हो गई है। हालांकि, UPTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बार भी ऑफलाइन मोड में ही परीक्षा देने के लिए तैयार रहना चाहिए। दरअसल UPBEBफिर से इस परीक्षा को ऑफलाइन मोड में ही आयोजित कर सकती है। UPTETके ऑफलाइन आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी है और इस बार प्रश्न पत्र छापने का काम उसी प्रिंटिंग प्रेस को दिया जाएगा जिसे गोपनीय दस्तावेज छापने का अनुभव होगा। इस बार पेपर लीक ना हो, इसके लिए राज्य से 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित प्रिंटिंग प्रेस को ही UPTET का पेपर छापने की जिम्मेदारी मिलेगी।

विज्ञापन

अब कब होगा UPTET का आयोजन :

पेपर लीक की वजह से 28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET के रद्द होने के बाद अभ्यर्थी अब जल्द से जल्द इस परीक्षा के पुनःआयोजन की मांग कर रहे हैं। वहीं,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPBEBइस परीक्षा को एक महीने के भीतर फिर से आयोजित करेगी और परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPTETजैसी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं समेत, यूपी लेखपाल, SSC GD जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी ढेरो अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed