फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Cabinet Secretariat Deputy Field Officer Recruitment 2024, Apply till 21 Oct for 160 posts; Salary upto 95000

Jobs: कैबिनेट सचिवाल में डिप्टी फील्ड ऑफिसर की भर्ती, वेतन 95000 तक; इंजीनियरिंग वाले तुरंत भरें फॉर्म

Sat, 21 Sep 2024 04:27 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 04:27 PM IST
सार

Cabinet Secretariat Recruitment: इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों के पास कैबिनेट सचिवाल में डिप्टी फील्ड ऑफिसर बनने का शानदार मौका है। चयनित होने पर 95,000 तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ा विवरण नीचे उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
Cabinet Secretariat Deputy Field Officer Recruitment 2024, Apply till 21 Oct for 160 posts; Salary upto 95000
Cabinet Secretariat, कैबिनेट सचिवालय - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Cabinet Secretariat Deputy Field Officer Recruitment 2024: कैबिनेट सचिवाल में डिप्टी फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 160 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि भर्ती गेट परीक्षा के स्कोर के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्तूबर, 2024 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरकर अंतिम तिथि से पहले Post Bag No. 001, Lodhi Road Head Post Office, New Delhi-110003 पते पर सामान्य डाक से भेजना होगा। 

विज्ञापन

Cabinet Secretariat Vacancy: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत डिप्टी फील्ड ऑफिसर के कुल 160 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कंप्यूटर साइंस/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के 80 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन के 80 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

  • बीई या बीटेक या एमएससी। संबंधित विषय में मान्य गेट स्कोर
  • कंप्यूटर साइंस व इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी - सीएस
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन - ईसी
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष निर्धारित है। एससी/एसटी और ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा में क्रमशः पांच और तीन वर्ष की छूट लागू है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मदवारों का चयन गेट परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर किया जाएगा। उसके बाद, चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अगला चरण दस्तावेज सत्यापन का होगा। अंत में मेडिकल जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। नियुक्ति होने पर लेवल-7 के तहत 95,000 तक वेतनमान दिया जाएगा। विस्तृत विवरण के लिए रोजगार समाचार के 21-27 सितंबर के संस्करण में या आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in. पर अधिसूचना देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed