फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSSC Jobs 2025: Application Window Closing Soon for Lab Assistant Posts in Bihar, 12th Pass Candidates Apply

BSSC Jobs: बिहार में लैब असिस्टेंट के ढेरों पदों पर बंद होने जा रही है आवेदन विंडो, 12वीं पास अभी भर दें फॉर्म

Wed, 14 May 2025 10:50 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 14 May 2025 10:50 AM IST
सार

BSSC Laboratory Assistant Jobs: बिहार में लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई को समाप्त हो रही है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो यह आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर हो सकता है।

विज्ञापन
BSSC Jobs 2025: Application Window Closing Soon for Lab Assistant Posts in Bihar, 12th Pass Candidates Apply
BSSC Laboratory Assistant Recruitment - फोटो : freepik

विस्तार

BSSC Laboratory Assistant Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा लैब असिस्टेंट (प्रयोगशाला सहायक) के 143 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2025 को समाप्त होने जा रही है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा पास की है।
 
आयोग द्वारा जारी लैब असिस्टेंट भर्ती 2025 के तहत कुल 143 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें से 48 पद महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत आरक्षित हैं। कोटिवार रिक्तियों की बात करें तो 56 पद अनारक्षित वर्ग, 22 अनुसूचित जाति (SC), 01 अनुसूचित जनजाति (ST), 27 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 18 पिछड़ा वर्ग (BC), 05 पिछड़े वर्ग की महिलाएं, तथा 14 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं। यह आरक्षण व्यवस्था राज्य सरकार के नियमों के अनुसार लागू की जाएगी।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना आवश्यक है, और यह परीक्षा साइंस स्ट्रीम से पास होनी चाहिए। केवल वही अभ्यर्थी इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे जो शैक्षणिक योग्यता की इस शर्त को पूरा करते हों।

विज्ञापन
विज्ञापन


आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु वर्गानुसार भिन्न है: अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला) और पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) के लिए 40 वर्ष, जबकि SC/ST (पुरुष व महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। 

ऐसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब "Lab Assistant Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed