फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSPHCL Technician Grade III Result 2025 Out: Check Scorecard, Cutoff and Next Process

BSPHCL: बिहार तकनीशियन ग्रेड-III भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी; ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

Mon, 06 Oct 2025 05:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 05:56 PM IST
सार

BSPHCL Technician Result 2025: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने तकनीशियन ग्रेड-III भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए टेकनीशियन ग्रेड-III के कुल 2,156 पदों पर भर्ती की जा रही है।
 

विज्ञापन
BSPHCL Technician Grade III Result 2025 Out: Check Scorecard, Cutoff and Next Process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BSPHCL Technician Grade III Result 2025: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने टेकनीशियन ग्रेड-III भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। अब उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड डालकर आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

2,156 पदों के लिए जारी हुआ परिणाम

इस परीक्षा के जरिए टेकनीशियन ग्रेड-III के कुल 2,156 पदों पर भर्ती की जा रही है। परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। पहले आंसर-की जारी की गई थी, और अब रिजल्ट आने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया का यह चरण पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे क्या होगा?

अब जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज़ सत्यापन) और अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे BSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, ताकि किसी भी नई सूचना को मिस न करें।

विज्ञापन

BSPHCL Technician Grade III Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट देखने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Technician Grade 3 Result 2025’ या ‘Scorecard Download’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी व्यक्तिगत और परीक्षा से जुड़ी जानकारी ध्यान से जांचें।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed