BSPHCL: बिहार में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पदों पर भर्ती; जल्द करें आवेदन
BSPHCL Recruitment 2024: बिहार में बीएसपीएचसीएल ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक उम्मीदवार नीच रिक्ति विवरण जान सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSPHCL Recruitment 2024: बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड, पटना द्वारा 2600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए पांच अलग-अलग सूचनाएं अप्रैल माह के दौरान जारी की गई थीं। इस विज्ञपति के तहत कुल 2610 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट (bsphcl.co.in.) पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE-GTO) के 40 पद, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JEE-GTO) के 40 पद, करेस्पॉन्डेंस क्लर्क के 150 पद, स्टोर असिस्टेंट के 80 पद, जूनियर एकाउंट्स क्लर्क के 400 पद और टेक्निशियन ग्रेड-3 के 2000 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है।
चयनित उम्मीदवारों को पहले 2 वर्ष के प्रोबेशन पर काम करना होगा। इस अवधि के दौरान संतोषजनक कार्यक्षमता न पाए जाने पर सेवा से मुक्त किया जा सकता है।
पदवार योग्यता और आयुसीमा
टेक्निकल ग्रेड 3 - 2000 (विज्ञापन 05/2024 )
योग्यता - 10वीं पास एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई डिप्लोमा।
आयु सीमा - 18 वर्ष से 37 वर्ष।
जूनियर अकाउंट्स क्लर्क - 300 (विज्ञापन 04/2024 )
योग्यता - कॉमर्स में ग्रेजुएशन।
आयु सीमा - 18 वर्ष से 37 वर्ष।
कॉरेसपॉन्डेंस क्लर्क - 150 (विज्ञापन 03/2024 )
योग्यता - किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।
आयु सीमा - 21 वर्ष से 37 वर्ष।
स्टोर असिस्टेंट - 80 (विज्ञापन 03/2024 )
योग्यता - किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।
आयु सीमा - 21 वर्ष से 37 वर्ष।
जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जेईई जीटीओ (विज्ञापन 02/2024 )
योग्यता - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
आयु सीमा - 18 वर्ष से 37 वर्ष।
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (जीटीओ) (विज्ञापन 01/2024 )
योग्यता - कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ बीए या बीटेक इ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग। बीसी ईबीसी को पांच फीसदी अंकों की छूट। एससी एसटी को 10 फीसदी।
आयु सीमा - 21 वर्ष से 37 वर्ष।
आवेदन फीस
- जनरल, ईबीसी, बीसी - 1500 रुपये
- एससी, एसटी, दिव्यांग, सभी वर्गों की महिलाएं - 375 रुपये