फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF Head Constable Recruitment 2023 How to Apply for 247 Posts at rectt.bsf.gov.in

BSF Recruitment: बीएसएफ में निकली बड़ी भर्ती, हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर ऐसे करें आवेदन

Sat, 22 Apr 2023 05:58 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 05:58 PM IST
सार

BSF Head Constable Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती शुरू कर दिया है। उम्मीदवार रिक्तियों के लिए बीएसएफ की वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSF Head Constable Recruitment 2023 How to Apply for 247 Posts at rectt.bsf.gov.in
सीमा सुरक्षा बल (BSF) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BSF Head Constable Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती शुरू कर दिया है। उम्मीदवार रिक्तियों के लिए बीएसएफ की वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

BSF Head Constable Recruitment के महत्वपूर्ण विवरण

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 22 अप्रैल, 2023 से अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल 2023 के लिए आवेदन लिंक 22 अप्रैल, 2023 को रात 11 बजे सक्रिय हो जाएगा। योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल 2023 के लिए 12 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

BSF Head Constable रिक्तियों का विवरण

इस बीएसएफ भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 247 पदों को भरना है, जिनमें से 217 रिक्तियां हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) की हैं और 30 हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) की हैं।

 

विज्ञापन

BSF Head Constable के लिए आयु सीमा

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भर्ती में आवेदक के लिए आयु सीमा 12 मई, 2023 के दिन तक 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच में होनी निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

 

BSF Head Constable के लिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदक उम्मीदवार के पास पीसीएम या मैट्रिक में 60% कुल अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास दो साल का आईटीआई प्रमाण-पत्र होना चाहिए।

 

BSF Head Constable के लिए आवेदन शुल्क

बीएसएफ भर्ती के लिए अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये और 47.20 रुपये सेवा शुल्क जमा करना होगा। महिला उम्मीदवारों / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बीएसएफ सेवारत कर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए बीएसएफ द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

 

BSF Head Constable भर्ती 2023 में कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल 2023 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :- 

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विवरण दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र को पूरा करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed