फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF ASI Steno, HC Ministerial Answer Key 2026 Out, Objection Portal Open, Check Last Date and Details

बीएसएफ: एएसआई स्टेनो और हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल की उत्तर कुंजी जारी, 23 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

Mon, 21 Sep 2026 03:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 03:30 PM IST
सार

BSF ASI Steno, HC Ministerial Answer Key: बीएसएफ ने एएसआई स्टेनो और एचसी मिनिस्टीरियल परीक्षा 2024 के लिए ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल खोल दिया है। उम्मीदवार 21 सितंबर दोपहर 3 बजे से 23 सितंबर रात 11:55 बजे तक परीक्षा के सवालों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
 

विज्ञापन
BSF ASI Steno, HC Ministerial Answer Key 2026 Out, Objection Portal Open, Check Last Date and Details
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BSF ASI Steno, HC Ministerial: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एएसआई (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर जरूरी सूचना जारी की है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल खोल दिया गया है।

विज्ञापन


बीएसएफ की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, डायरेक्ट एंट्री और एलडीसीई के माध्यम से एएसआई (स्टेनो) और एचसी (मिनिस्टीरियल) परीक्षा 2024 देने वाले उम्मीदवार अब परीक्षा के सवालों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

कब से कब तक खुला रहेगा आपत्ति पोर्टल?

  • बीएसएफ ने बताया है कि ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल 21 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से 23 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा।
  • उम्मीदवारों को इसी अवधि के दौरान परीक्षा के किसी सवाल को लेकर आपत्ति है तो वह पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • ध्यान रहे कि यह आपत्ति पोर्टल बीएसएफ के नॉन-जीडी कैडर के सभी पदों के लिए लागू नहीं है।
विज्ञापन

किन उम्मीदवारों के लिए है सुविधा?

यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने निम्न परीक्षाओं में हिस्सा लिया था:

  • एएसआई (स्टेनो) और एचसी (मिनिस्टीरियल) परीक्षा 2024 - डायरेक्ट एंट्री
  • एएसआई (स्टेनो) और एचसी (मिनिस्टीरियल) परीक्षा 2024 - एलडीसीई


इन परीक्षाओं का आयोजन 1 से 3 सितंबर 2026 और 18 सितंबर 2026 को किया गया था।

विज्ञापन

कहां दर्ज कराएं आपत्ति?

  • उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने का लिंक बीएसएफ की भर्ती वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।
  • उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट से संबंधित लिंक खोल सकते हैं और परीक्षा के सवालों पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

इन तारीखों का रखें ध्यान

जानकारी तारीख/समय
परीक्षा की तारीख 1 से 3 सितंबर और 18 सितंबर 2026
आपत्ति पोर्टल शुरू 21 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026, रात 11:55 बजे
आपत्ति का माध्यम ऑनलाइन
वेबसाइट rectt.bsf.gov.in


उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें। अगर किसी सवाल को लेकर आपत्ति है, तो तय समय सीमा के भीतर बीएसएफ के आधिकारिक पोर्टल पर उसे दर्ज करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed