BSEB Sakshamta Pariksha II 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा-II के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका; यहां से करें पंजीकरण
BSEB Sakshamta Pariksha II 2024: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) आज बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 द्वितीय के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
BSEB Sakshamta Pariksha II 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BESB) सक्षमता परीक्षा-II या स्थानीय निकाय शिक्षक योग्यता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज 04 मई, 2024 को बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (bsebsakshamta.com.) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 के लिए फॉर्म भरते समय आधार कार्ड, मैट्रिक का प्रमाण पत्र, टीइटी, सीटीइटी, एसटीइटी उत्तीर्णता प्रमाण पत्र जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने अनिवार्य हैं।
यह परीक्षा उन शिक्षकों की योग्यता तक पहुंचने के लिए आयोजित की जा रही है जिन्हें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए स्थानीय अधिकारियों द्वारा पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। परीक्षा कुल 2.5 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
अनारक्षित वर्ग को पास होने के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग (BC) को पास होने के लिए 36.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) को पास होने के लिए 34%, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को पास होने के लिए 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 1100 रुपये तय किया गया है जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (bsebsakshamta.com.) पर जाएं।
- होमपेज पर 'रजिस्टर न्यू कैंडिडेट' पर क्लिक करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और आगे बढ़ने के लिए लॉगिन करें।
- फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर दें।
- एक प्रति डाउनलोड करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।