BPSSC SI Recruitment 2023: बिहार मद्य निषेध सब इंस्पेक्टर-फायर स्टेशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
BPSSC SI recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर मद्य निषेध और सब-डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विस्तार
BPSSC SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर मद्य निषेध और सब-डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून 2023 तक चलेगी।
BPSSC भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 64 पदों को भरना है, जिनमें से 11 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर, मद्य निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग के लिए हैं और 53 रिक्तियां बिहार अग्निशमन सेवा, गृह में उप-विभागीय अग्निशमन अधिकारी के लिए हैं।
पात्रता मापदंड
आयु-सीमा: बिहार मद्य निषेध सब इंस्पेक्टर-फायर स्टेशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा एक जनवरी, 2023 को 20 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
BPSSC SI आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये का आवेदन देना होगा।
BPSSC SI ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
-
निषेध विभाग टैब पर क्लिक करें।
-
अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
-
अब फॉर्म सबमिट करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें