BPSSC: सब इंस्पेक्टर के 2213 पद खाली, आवेदन करने से पहले यहां से लें पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन, BPSSC ने अनेक पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि SI यानि सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक साइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 2213 पद भरे जाएंगे। पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2020 तक है। बिहार सरकार के भूतपूर्व-सेवाधारी और कर्मचारी भी पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार जो पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण आगे देख सकते हैं।
बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2020: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 14 अगस्त, 2020
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर, 2020
बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2020: पदों का विवरण
- पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI) - 1998 पोस्ट
- सार्जेंट - 215 पद
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
- पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- पद के लिए आवेदन करने के लिए सभी सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- फीमेल जनरल कैंडिडेट्स और फीमेल EWC कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
- एससी, एसटी (पुरुष और महिला) कैटेगरी के उम्मीदवारों की उम्र 20 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।
बिहार पुलिस SI भर्ती 2020: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है।
लिखित परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल है।
प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे।
परीक्षण की अवधि 2 घंटे है।
प्रश्न सामान्य ज्ञान से संबंधित होंगे।
मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 30% अंक की आवश्यकता होगी।
चेक आधिकारिक अधिसूचना यहाँ।