फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSClock Agriculture Officer Result 2024 released, download link here bpsc.bih.nic.in

BPSC BAO Result 2024: बीपीएससी नें जारी किया ब्लॉक कृषि अधिकारी के परिणाम, यहां से चेक करें अपना रिजल्ट

Sat, 18 May 2024 01:24 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 18 May 2024 01:24 PM IST
सार

BPSC BAO Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी ब्लॉक कृषि अधिकारी के परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
BPSClock Agriculture Officer Result 2024 released, download link here bpsc.bih.nic.in
BPSC BAO Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BPSC BAO Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी ब्लॉक कृषि अधिकारी के परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ब्लॉक कृषि अधिकारी, बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा, श्रेणी -01 (कृषि विज्ञान) लिखित प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in. के माध्यम से परिणाम का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 01 मार्च और 04 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


परीक्षा में कुल 25522 अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग द्वारा साक्षात्कार हेतु सफल 2273 अभ्यर्थियों का परिणाम संयुक्त मेधा सूची एवं आरक्षण श्रेणीवार मेधा सूची के आधार पर किया गया। इसमें भी सामान्य हिन्दी को छोड़कर शेष 03 विषयों के अंकों के योग के अनुसार तैयार किया गया है।

विज्ञापन

कैसे चेक करें रिजल्ट? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in. पर जाएं। 
  • मुखपृष्ठ पर, ब्लॉक कृषि अधिकारी, बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा, श्रेणी -01 परिणाम के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगी।
  • अब अपने रोल नंबर की जांच करें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें। 
बीपीएससी ब्लॉक कृषि अधिकारी परिणाम 2024 से संबंधित अतिरिक्त विवरण और जानकारी के लिए, उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed