BPSC Vacancy 2025: सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की वैकेंसी बढ़ी, अब 60 पदों पर होगी भर्ती
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग ने नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की भर्ती में संशोधन करते हुए रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। पहले कुल 54 पदों पर नियुक्ति होनी थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 60 कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar BPSC Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की रिक्तियों में संशोधन किया है। पहले इस भर्ती के लिए कुल 54 पदों पर विज्ञापन संख्या-108/2025 के तहत अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन अब इसमें 6 नए पद और जोड़ दिए गए हैं। इस प्रकार कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई है।
शुद्धि पत्र के अनुसार, इन 6 अतिरिक्त पदों का वर्गवार बंटवारा इस प्रकार है- अनारक्षित वर्ग के लिए 2 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 1 पद और पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 1 पद। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए मनोविकार/बहुदिव्यांग (MD) श्रेणी के अंतर्गत 1 पद आरक्षित किया गया है।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर 2025 से जारी है और अभ्यर्थी 30 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में केवल लिखित परीक्षा होगी, साक्षात्कार का प्रावधान नहीं है। लिखित परीक्षा में दो अनिवार्य पेपर होंगे, जो वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित रहेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती से संबंधित विज्ञापन संख्या-108/2025 की अन्य शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से किसी विषय में डिग्री होनी चाहिए:
- रसायन
- पर्यावरण विज्ञान
- सिविल इंजीनियरिंग
- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
- जैव प्रावैद्यिकी
- बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.Tech)
- प्लानिंग या आर्किटेक्चर
BPSC AEDO Recruitment 2025: 935 पदों पर भी जारी भर्ती
इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में कुल 935 पद शामिल हैं, जिनमें 374 पद अनारक्षित वर्ग के लिए, 93 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 150 पद अनुसूचित जाति (SC), 10 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 168 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), 112 पद पिछड़ा वर्ग (BC) और 28 पद पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 26 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।