BPSC TRE 3.0: बिहार शिक्षक भर्ती पर बड़ा अपडेट! जारी हुआ नोटिस, कल से चेक कर सकेंगे परीक्षा केंद्र का विवरण
BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Centre Details: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र की विस्तृत जानकारी बहुत जल्द वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। आयोग ने नोटिस जारी कर बताया है कि यह जानकारी कब से डैशबोर्ड पर देखी जा सकेगी।
विस्तार
BPSC TRE 3.0 Exam 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से आयोग ने जानकारी दी है कि अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी कल, यानी 17 जुलाई से उनके डैशबोर्ड में उपलब्ध हो जाएगी।
उम्मीदवार कल से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाकर परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी चेक कर सकेंगे। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित होने वाली है, जिसके लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 9 जुलाई से प्रारंभ है।
डैशबोर्ड में लॉगिन करके देख सकेंगे विवरण
बिहार शिक्षक भर्ती पुनर्परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी 17 जुलाई से उपलब्ध होगी। आयोग द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, "दिनांक 19.07.2024 से 22.07.2024 तक आयोजित होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा केन्द्र के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिनांक 17.07.2024 से उपलब्ध रहेगा, जिसे अपने Dashboard में Login के उपरान्त देखा जा सकता है।"
दिशा-निर्देश
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की प्रत्येक पाली के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जानी होगी। जारी नोटिस में लिखा है, "प्रत्येक पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी e-Admit card (प्रवेश-पत्र) की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र ले जाना सुनिश्चित करेंगे एवं परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सुपूर्द कराना सुनिश्चित करेंगे।"
इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उन्हें परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए। आयोग द्वारा जारी निर्देशों में बताया गया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले तक ही प्रवेश की अनुमति होगी।
How to Download BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब 'BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।