फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Released exam date for Assistant Engineer Recruitment sarkari naukri

BPSC AE Recruitment: बीपीएससी सहायक इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

Thu, 03 Mar 2022 10:06 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 03 Mar 2022 10:06 PM IST
सार

BPSC AE Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से एक हफ्ते पहले तक जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
BPSC Released exam date for Assistant Engineer Recruitment sarkari naukri
BPSC AE Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC AE Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक इंजीनियर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 2021-2022 की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके लिए आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है। सभी उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर नोटिस को पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन


BPSC AE Recruitment: इस तारीख को होगी परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/सिविल/मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 और 25 मार्च, 2022 को किया जाएगा। बिहार लोक सेवा आयोग ने उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है जिनके आवेदन मांगी गई डिग्री, संस्थान और ब्रांच की योग्यता पूरी न होने के कारण रिजेक्ट कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस सूची को चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


BPSC AE Recruitment: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से एक हफ्ते पहले तक जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी के साथ ही किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


BPSC AE Recruitment: कैसै डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। 
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज करें।
  5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इस चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।


उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय-तारीख और अहम दिशानिर्देश दिए गए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed