BPSC Recruitment 2024: ब्लॉक बागवानी अधिकारी के पदों पर आवेदन का एक और मौका, 29 मई से पहले करें पंजीकरण
BPSC Recruitment 2024: बिहार बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी (BHO) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Recruitment 2024: बिहार बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी (BHO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। आवेदन से चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 318 रिक्तियों को भरना है।
जारी संक्षिप्त सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 23 मई, 2024 से सक्रिय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अधिसूचना में दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। याद रखें कि इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 मई, 2024 है।
पात्रता मापदंड
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त, 2023 को 21 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बागवानी विज्ञान (बीएससी हॉर्टी)/कृषि विज्ञान (बीएससी एग्री) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये निर्धारित है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध बीएचओ एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें उसके बाद सबमिट करें।
- फॉर्म को अच्छे से जांचें और डाउनलोड करलें।
- आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।