{"_id":"634800cedd52c064f644e010","slug":"bpsc-mvi-2020-final-result-declared-at-bpsc-bih-nic-in-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC MVI 2020 Final Result: बीपीएससी मोटर वाहन इंस्पेक्टर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC MVI 2020 Final Result: बीपीएससी मोटर वाहन इंस्पेक्टर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे चेक करें
Thu, 13 Oct 2022 05:44 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 13 Oct 2022 05:44 PM IST
सार
BPSC MVI 2020 Final Result: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से मोटर वाहन इंस्पेक्टर भर्ती के लिए कुल 90 पदों पर रिक्ति जारी की गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 11 मई, 2022 को हुई थी।
विज्ञापन
BPSC MVI 2020 Final Result
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC MVI 2020 Final Result: बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने मोटर वाहन इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 2020 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को आज 13 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया को इस खबर के माध्यम से...
विज्ञापन
BPSC MVI 2020 Final Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 88 उम्मीदवारों को मोटर वाहन इंस्पेक्टर भर्ती के तह शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन सुबह 12 से लेकर 16 जुलाई, 2022 तक दो पाली में सुबह 10.30 बजे से और दोपहर 2.30 बजे से आयोजित की गई थी। साक्षात्कार में कुल 222 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
BPSC MVI 2020 Final Result: कब हुई थी परीक्षा?
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से मोटर वाहन इंस्पेक्टर भर्ती के लिए कुल 90 पदों पर रिक्ति जारी की गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 11 मई, 2022 को हुई थी। अब इसका परिणाम भी जारी हो गया है। सभी चयनित उम्मीदवारों को अमर उजाला की ओर से बधाई।
विज्ञापन
BPSC MVI 2020 Final Result: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मोटर वाहन इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के माध्यम से ओपन हो जाएगा।
- अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपने रोल नंबर को सर्च करें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।