फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Head Teacher Recruitment 2024: Registration starts for 46308 post, Check eligiblity and fee

BPSC Head Teacher: बिहार में हेड टीचर बनने का सुनहरा मौका! 46308 पदों पर आवेदन शुरू, यहां से भरें फॉर्म

Mon, 11 Mar 2024 12:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 12:50 PM IST
सार

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: बिहार में हेड टीचर के 46 हजार से अधिक पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण और आवेदन का तरीका जान सकते हैं।

विज्ञापन
BPSC Head Teacher Recruitment 2024: Registration starts for 46308 post, Check eligiblity and fee
BPSC Head teacher Recuitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Bihar Head Teacher Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने हाल ही में हेड टीचर और हेड मास्टर के पदों पर बंपर भर्ती अधिसूचित की थी। इस बंपर भर्ती में हेड टीचर की 46 हजार से अधिक रिक्तियां अधिसूचित की गईं थी। कार्यक्रम के मुताबिक, इस बंपर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबासाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल, 2024 है। 

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में हेड टीचर और हेड मास्टर के कुल 46308 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें हेड टीचर प्राइमरी स्कूल के लिए कुल 40247 रिक्तियां हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित सब्जेक्ट में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उसे किसी स्कूल में 8 साल पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए।

हेड मास्टर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पद के लिए आवेदक के पास 12 साल काम करने का अनुभव होना जरूरी है। इस वेकेंसी के माध्यम से कुल 6061 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार के लगभग सभी जिलों में भर्तियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC Bihar Head teacher Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Apply Online for Head Teacher in Primary, Secondary School के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शु्ल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed