फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC CDPO Exam 2021 BPSC released exam date for the recruitment on the post of child development project officer, know full information here

BPSC CDPO Exam 2021: बीपीएससी ने जारी की चाइल्ड डेवलमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर के भर्ती की परीक्षा की तारीख, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 27 Oct 2021 01:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 27 Oct 2021 01:27 PM IST
सार

BPSC CDPO Exam 2021: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक पास होना जरूरी है।

विज्ञापन
BPSC CDPO Exam 2021 BPSC released exam date for the recruitment on the post of child development project officer, know full information here
BPSC CDPO Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य में चाइल्ड डेवलमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर के पदों पर पहोने वाली भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी कर दी है। इस परीक्षा को 6 फरवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था वह आयोग के आधिकारिक वेबसाइट  bpsc.bih.nic.in पर जाकर इस परीक्षा के से जुड़े नोटिस को देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 

विज्ञापन


बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा जारी की गई इस चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर की भर्ती के जरिए 55 उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आयोग की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया था और 5 मार्च 2021 से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई थी। अब आयोग ने इस परीक्षा के आयोजन की तारीख घोषित कर दी है, जो कि 6 फरवरी 2022 है। हालांकि, आयोग ने एडमिट कार्ड के जारी होने की तारीख अब तक जारी नहीं की गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन


बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक पास होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य में चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए चयन प्रक्रिया
इश भर्ती के लिए टयन प्रक्रिया की बात करे तो यह तीन चरणों में आयोजित करवाई जाएगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, यह परीक्षा 150 अंकों की होगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल हो जाएंगे वह इंटरव्यू में भाग लेंगेष इसके बाद आयोग द्वारा अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी, इसके आधार पर उम्मीदवारों को अपना परिणाम मालूम चलेगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी और परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट  bpsc.bih.nic.in पर नजर बनाएं रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed