BPSC: बिहार में सहायक नगर निवेशक भर्ती के लिए क्या है एग्जाम पैटर्न? जानें दस्तावेज सत्यापन और आरक्षण नियम
BPSC ATP Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक नगर निवेशक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि उनका चयन प्रक्रिया किस प्रकार से होगी और किन चरणों से गुजरना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Assistant Town Planner Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ने सहायक नगर निवेशक (ATP) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 22 सितंबर, 2025 तक चलेगी।
इस भर्ती अभियान के तहत सहायक नगर निवेशक के 35 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 14, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3, अनुसूचित जाति के लिए 6, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 6, पिछड़ा वर्ग के लिए 4 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 1 पद आरक्षित है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से निम्न में से किसी भी विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduate) डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए:
- टाउन प्लानिंग
- रिजनल/अर्बन/सिटी/कंट्री प्लानिंग
- ट्रांसपोर्ट प्लानिंग
- हाउसिंग
- इन्वारमेंटल प्लानिंग
न्यूनतम आयु सीमा
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है और आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष है, जबकि पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) और अनारक्षित (महिला) उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
कैसे होगा चयन?
- लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ): चयन केवल एक तकनीकी पेपर Town Planning Paper पर आधारित होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी, जिसमें 125 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक भी 125 होंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी।
- निगेटिव मार्किंग नहीं: इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
- न्यूनतम अर्हतांक: सामान्य वर्ग को 40%, पिछड़ा वर्ग को 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 34% तथा अनुसूचित जाति/जनजाति, महिला एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 32% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
कैसे तैयार होगी मेधा सूची
लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा। इसमें उम्मीदवारों को अपने आवेदन में दावे के अनुसार सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति साथ लानी होगी। अगर कोई प्रमाण-पत्र नहीं होगा तो उम्मीदवार को मेधा सूची (Merit List) में शामिल नहीं किया जाएगा।
मेधा सूची लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी। अगर दो अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो उम्र के आधार पर बड़े अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर उम्र भी समान हो तो नाम के देवनागरी वर्णक्रम (Alphabetical order) के अनुसार सूची तैयार होगी।
किन्हें मिलेगा आरक्षण का लाभ?
आरक्षण का लाभ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने आवेदन पत्र में सही ढंग से आरक्षण का दावा किया है। यह लाभ केवल बिहार राज्य के स्थायी निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आरक्षण नहीं मिलेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को स्थायी आवासीय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
ये है आवश्यक प्रमाण-पत्र
आरक्षण का लाभ पाने के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग प्रमाण-पत्र देने होंगे। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों को जाति प्रमाण-पत्र और स्थायी/मूल निवास प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य है। पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) उम्मीदवारों को क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र और स्थायी निवास प्रमाण-पत्र देना होगा।