फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Assistant Engineer registration deadline deferred till July 7; apply here

BPSC AE Recruitment: इंजीनियरिंग विभाग में सहायक अभियंता के पदों पर बढ़ी आवेदन तिथि, सात जुलाई अंतिम तारीख

Tue, 02 Jul 2024 01:27 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 02 Jul 2024 01:27 PM IST
सार

BPSC AE Recruitment 2024:  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियंता सिविल और मैकेनिकल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी है। आवेदन से  चूके उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BPSC Assistant Engineer registration deadline deferred till July 7; apply here
BPSC AE Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

BPSC AE Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग (PHED) में सहायक अभियंता (सिविल/मैकेनिकल) के पदों पर पंजीकरण की तारीख आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अब 7 जुलाई, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारित वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2024 थी।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 118 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 113 रिक्तियां सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए और 5 सहायक अभियंता (मैकेनिकल) पदों के लिए हैं।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
इंजीनियरिंग विभाग के सहायक अभियंता सिविल के पदों के लिए आवेदन करे रहें उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, सहायक अभियंता मैकेनिकल के पदो के पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा
सहायक अभियंता सिविल और सहायक अभियंता मैकेनिकल दोनों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं महिलाओं को दोनों पदों पर आयु सीमा में छूट दी गई।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदावरों को इन पदों के लिए 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, एससी/एसटी/पीएच श्रेणी के उम्मीदावरों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों (Bihar Dom) को केवल 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -bpsc.bih.nic.in. वेबसाइट पर जाएं।
  • अब नवीनतम जॉब विकल्प पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना पंजीकरण करें
  • इसके बाद बाद, उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन करें  और फॉर्म भर लें। 
  • उम्मीदवार को अपने दस्तावेजों जैसे फोटो हस्ताक्षर और किसी भी स्नातक की डिग्री की पीडीएफ अपलोड करनी होगी।
  • यह सारी प्रक्रिया करने के बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • अंत में आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed