BPSC Recruitment 2024: कृषि अधिकारी पदों पर निकली भर्ती, 15 जनवरी से शुरू होगा पंजीकरण
BPSC Agriculture Officer Recruitment 2024: बिहार में कृषि विभाग के तहत कृषि अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने कृषि विभाग, सरकार के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जनवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी, 2024 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
BPSC Recruitment रिक्तियों का विवरण
बीपीएससी कृषि अधिकारी 2024 भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1051 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
ब्लॉक कृषि अधिकारी - 866 पद
-
अनुविभागीय अधिकारी/उप परियोजना निदेशक- 155 पद
-
सहायक निदेशक (पौध संरक्षण) - 19 पद
BPSC Vacancy आयुसीमा
बीपीएससी कृषि अधिकारी 2024 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
BPSC Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
बीपीएससी कृषि अधिकारी 2024 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले राज्य के एससी/एसटी वर्ग और पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये देना होगा।
BPSC Recruitment शैक्षणिक योग्यता
-
ब्लॉक कृषि अधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि में बी.एससी की डिग्री होनी चाहिए।
-
सहायक निदेशक (पौध संरक्षण): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से वैकल्पिक पौध संरक्षण में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
-
सहायक निदेशक (कृषि इंजीनियरिंग): किसी मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय/संस्थान/केंद्रीय विश्वविद्यालय से कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।