BPSC AEDO Exam Postponed: बीपीएससी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा स्थगित, 10 से 16 जनवरी तक होनी थी
BPSC AEDO Exam: बीपीएससी ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 10 जनवरी, 2026 से 16 जनवरी, 2026 तक अलग-अलग तिथियों पर होनी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC AEDO Exam Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग ने 10 जनवरी से 16 जनवरी, 2026 के बीच निर्धारित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, एईडीओ भर्ती की लिखित परीक्षा 10 से 16 जनवरी, 2026 तक अलग-अलग तिथियों पर होनी निर्धारित थी। हालांकि, अब परीक्षा नई तिथियों पर आयोजित की जाएगी।
नई तिथि पर क्या है अपडेट, कब होगी परीक्षा?
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "दिनांक 10.01.2026 से 16.01.2026 (दिनांक 14.01.2026 को छोड़कर) तक आयोजित होने वाली विज्ञापन संख्या-87/2025, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित की जाती है। उक्त परीक्षा के पुनः आयोजन की तिथि की घोषणा आयोग के वेबसाईट पर प्रकाशित की जायेगी।"
आधिकारिक नोटिस देखें-
प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाद यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी भर्ती बन गई है। सहायक शिक्षा विकास अधिकारी भर्ती के लिए रिकॉर्ड 9.80 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे पहले आयोग को टीआरई में लगभग 6 लाख तक और सीसीई परीक्षा में 4.70 लाख तक आवेदन मिलते रहे हैं।
क्यों स्थगित हुई परीक्षा?
बीपीएससी सहायक शिक्षा विकास अधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा 10 से 16 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग चरणों में होनी निर्धारित थी। कार्यक्रम के मुताबिक, सामान्य अध्ययन की परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को, जबकि वैकल्पिक विषय की परीक्षा 12 जनवरी और अनिवार्य विषय की परीक्षाएं 13, 15 और 16 जनवरी 2026 को आयोजित होनी थी।
आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है लेकिन कहा है कि उक्त परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही साझा कर दी जाएंगी।