फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 72nd CCE 2026 Vacancy Reduced to 1186, Check Revised Posts, Dates and Application Details

BPSC 72nd Vacancy: 72वीं सीसीई भर्ती में पदों की संख्या घटकर हुई 1186, केन ऑफिसर की 44 रिक्तियां वापस ली गईं

Wed, 06 May 2026 09:09 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 06 May 2026 09:09 PM IST
सार

BPSC 72nd Vacancy Decreased: बीपीएसई ने 72वीं सीसीई परीक्षा के लिए पहले 1230 पद घोषित किए थे, जिन्हें घटाकर 1186 कर दिया गया है। 44 केन ऑफिसर पद हटाए गए हैं। आवेदन 7 मई से शुरू होकर 31 मई 2026 तक होंगे। उम्मीदवार अब संशोधित वैकेंसी के अनुसार तैयारी करें।
 

विज्ञापन
BPSC 72nd CCE 2026 Vacancy Reduced to 1186, Check Revised Posts, Dates and Application Details
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC 72nd CCE Vacancy Reduced: बिहार लोक सेवा आयोग ने 5 मई 2026 को 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इस भर्ती के तहत प्रारंभ में कुल 1230 पद घोषित किए गए थे, जिन्हें संशोधित कर अब 1186 कर दिया गया है। यानी कुल 44 पदों में कटौती की गई है।

विज्ञापन

72वीं सीसीई भर्ती की संशोधित रिक्तियां

बीपीएससी द्वारा 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए एक संशोधित अधिसूचना (Corrigendum) जारी की गई है। यह संशोधन 5 मई 2026 को जारी मूल विज्ञापन के संदर्भ में किया गया है।

नए नोटिस के अनुसार, गन्ना उद्योग विभाग में ‘केन ऑफिसर’ (Cane Officer) के 44 पदों को भर्ती प्रक्रिया से हटा दिया गया है। ये पद टेबल-1 में क्रम संख्या 11 पर शामिल थे।

इस बदलाव का कारण यह है कि बिहार गन्ना विकास नियम 2025 के तहत ये पद असिस्टेंट डायरेक्टर (शुगरकेन डेवलपमेंट) और अन्य समकक्ष पदों की श्रेणी में आते हैं, जिनकी पात्रता और परीक्षा पैटर्न संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा से अलग है।

इसी वजह से इन पदों को इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। संशोधन के बाद अब कुल रिक्तियों की संख्या 1186 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे सिलेबस, पात्रता और परीक्षा तिथि देख सकते हैं।

यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य योग्य स्नातकों का चयन बिहार सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए करना होता है। चयनित उम्मीदवारों को सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) समेत अन्य प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed