{"_id":"66ed5b43f901ec19660d84f5","slug":"bpsc-70th-cce-2024-combined-civil-services-examination-notification-out-registrations-for1964-posts-to-begin-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC 70th CCE Notification: बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा की अधिसूचना जारी, यहां देखें किस पद पर कितनी वैकेंसी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC 70th CCE Notification: बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा की अधिसूचना जारी, यहां देखें किस पद पर कितनी वैकेंसी
Fri, 20 Sep 2024 04:53 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:53 PM IST
सार
BPSC 70th Notification: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। बीपीएससी ने इस बार कुल 1929 रिक्तियां निकाली है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
BPSC 70th CCE 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज, 20 सितंबर को बहुप्रतीक्षित 70वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार अधिसूचना का इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। इसकी जानकारी बीपीएससी अध्यक्ष मनु रवि भाई परमार ने दी है।
विज्ञापन
हालांकि, इस बार पहले से ही रिक्तियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी। बीपीएससी ने इस बार कुल 1929 पदों पर रिक्तियां निकाली है, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। पिछले साल 69वीं में केवल 475 पदों पर भर्ती निकाली गई थी।
विज्ञापन
इतने पदों पर होगी भर्ती
- अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता: 200
- पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा): 136
- राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा): 168
- विभिन्न विभाग में: 174
- ग्रामीण विकास पदाधिकारी: 393
- राजस्व अधिकारी: 287
- आपूर्ति निरीक्षक: 233
- प्रखण्ड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी: 125 विभिन्न विभाग में: 213