BPSC 66th Prelims Exam Result 2021: महज 3.20 फीसदी ही पास कर पाए बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा
- 2,80,882 अभ्यर्थियों ने दी थी बीपीएससी 66वीं प्रिलिम्स परीक्षा
- मई के आखिरी या जून महीने में आयोजित हो सकती है बीपीएससी 66वीं मेन परीक्षा
- राज्य के अलग-अलग विभागों के कुल 691 पदों होगी भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया है। घोषित परिणामों के अनुसार 2.80 लाख अभ्यर्थियों में से 8997 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें 3497 अनारक्षित, 1586 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1503 एससी, 1199 पिछड़ा वर्ग, 902 ईडब्ल्यूएस, 78 एसटी और 232 पिछड़े वर्ग की महिला शामिल हैं। बता दें कि आयोग ने परिणाम के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की है। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें - नया परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने में जुटा यूपी बोर्ड
62.49% अभ्यर्थियों ने ही बीपीएससी 66वीं प्रिलिम्स की परीक्षा में लिया भाग
66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 27 दिसंबर 2020 को बिहार के 35 जिलों में 888 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 4,49,450 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था। जिसमें से केवल 2,80,882 अभ्यर्थियों ने ही बीपीएससी की परीक्षा में भाग लिया था। यानी कुल 62.49 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिसमें से 3.20 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की।
यह भी पढ़ें - नीट 2021: सावधान! वायरल हो रही है फेक अधिसूचना, एनटीए ने किया आगाह
मई माह के अंत में आयोजित हो सकती है बीपीएससी 66वीं मेन परीक्षा
सूचना के अनुसार बीपीएससी 66वीं मेन परीक्षा मई के आखिरी या जून महीने में आयोजित की जाएगी। जिसके जरिए राज्य के अलग-अलग विभागों के कुल 691 पदों पर आवेदकों की भर्तियां की जाएगी। इसमें डिप्टी बीपीआरओ के 162, आपूर्ति निरीक्षक के 157, बीडीओ के 127, सीओ के 66, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 51, पुलिस उपाधीक्षक के 34, एडीटीओ के 30, बीपीओ के 19, ईओ- टाउन के 15, राज्य कर सहायक आयुक्त के 11, ईख पदाधिकारी के 5, जिला नियोजन पदाधिकारी के 5, जेलर के 3 कमांडेंट के 2 और अवर निर्वाचन पदाधिकारी के 2 पद हैं। अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें - जेईई मेन रिजल्ट 2021 : काव्या चोपड़ा ने रचा इतिहास, 300/300 अंक हासिल करने वाली पहली