फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2021 NTA calls out fake notification on social media

नीट 2021: सावधान! वायरल हो रही है फेक अधिसूचना, एनटीए ने किया आगाह 

Thu, 25 Mar 2021 12:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 25 Mar 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
NEET 2021 NTA calls out fake notification on social media
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( एनटीए) ने अभी नीट 2021 को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। एनटीए जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2021) के लिए अधिसूचना जारी करेगा। लेकिन, इससे पहले ही सोशल मीडिया पर नीट परीक्षा के सूचना बुलेटिन जैसा एक दस्तावेज वायरल हो रहा है, जो फेक है। एनटीए का कहना है कि नीट परीक्षा को लेकर अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई मेन रिजल्ट 2021 : काव्या चोपड़ा ने रचा इतिहास, 300/300 अंक हासिल करने वाली पहली महिला 
विज्ञापन



ऐसे में नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इस तरह की झूठी जानकारियों से सावधान रहें। एनटीए की तरफ से नीट के लिए जारी होने वाली अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दस्तावेज के स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि नीट 2021 पेपर पैटर्न को संशोधित किया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज: आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक


एनटीए के साथ एक इच्छुक व्यक्ति द्वारा साझा किए गए दस्तावेज़ स्क्रीनशॉट का दावा है कि NEET 2021 पेपर पैटर्न को संशोधित किया जाएगा। जबकि, एनटीए का कहना है कि उसकी तरफ से अभी नीट 2021 को लेकर ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। यह फेक है। एनटीए ने 13 मार्च को नीट 2021 परीक्षा के तारीखों की घोषणा की थी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed