फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 2020 mains exam tentative dates available know more defails

BPSC: मुख्य परीक्षा की टेंटेटिव डेट्स जारी, यहां से लें पूरी जानकारी

Sat, 20 Jun 2020 09:30 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 20 Jun 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
BPSC 2020 mains exam tentative dates available know more defails
BPSC

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC- Bihar Public Service Commission) ने 65वीं कंबाइंड मेन (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा की अस्थायी परीक्षा तिथियां जारी कर दीं। आयोग ने इन तिथियों को शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने BPSC 65वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा में पास हुए हैं, वे bpsc.bih.nic.in पर अस्थायी परीक्षा अनुसूची ऑनलाइन देख सकते हैं।इसके लिए आयोग ने एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, आयोग ने 25, 26 और 28 जुलाई, 2020 को आयोजित होने वाली 65 वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा निर्धारित की है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम तय समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल  वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

विज्ञापन


बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों के लिए 434 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। इससे पहले आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा इसी के लिए आयोजित की थी। बता दें कि BPSC 65वीं सिविल सेवाओं के लिए आधिकारिक अधिसूचना 4 जुलाई, 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी की गई थी।
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed