फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BOB Recruitment 2025: 419 MSME Posts Open for Graduates

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में एमएसएमई के 419 पदों पर भर्ती, स्नातक की डिग्री वाले करें आवेदन

Fri, 06 Feb 2026 04:48 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 06 Feb 2026 04:48 PM IST
सार

BOB Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने एमएसएमई विभाग के लिए 419 पदों पर भर्ती शुरू की है। इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BOB Recruitment 2025: 419 MSME Posts Open for Graduates
BOB MSME Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने एमएसएमई बैंकिंग विभाग के लिए दो भर्ती अधिसूचनाएं जारी की हैं। इन भर्ती में नियमित और संविदात्मक पदों के लिए कुल 419 रिक्तियां उपलब्ध हैं। बैंक में इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2026 है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क का भुगतान 6 फरवरी, 2026 से शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

जानें कौन कर सकता है आवेदन?

नियमित पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा एमबीए/पीजीडीएम (वित्त या विपणन) या सीए/सीएफए रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, बैंकिंग या क्रेडिट प्रोसेसिंग में 3 से 8 साल का अनुभव होना जरूरी है।

संविदात्मक पद के लिए भी किसी विषय में स्नातक की डिग्री जरूरी है। इसमें एमबीए/पीजीडीएम रखने वालों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा बैंकों या गैर-सरकारी वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी) में परिसंपत्ति बिक्री का 2 से 5 साल का अनुभव आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

की क्या है आयु सीमा की शर्ते

  • नियमित पदों के लिए आयु इस प्रकार है: वरिष्ठ प्रबंधक के लिए 29/30 से 37/40 साल और प्रबंधक के लिए 25 से 34 साल।
  • अनुबंध पदों के लिए आयु इस प्रकार है: सहायक उपाध्यक्ष के लिए 26 से 36 साल और सहायक प्रबंधक के लिए 22 से 32 साल। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये (जीएसटी और प्रवेश शुल्क अलग)  है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिलाएं 175 रुपये (जीएसटी और प्रवेश शुल्क अलग) का भुगतान करेंगी।

देखें वेतन का विवरण

पद बेस सैलरी एचआरए/भत्ते ग्रॉस सैलरी अन्य भत्ते कुल वेतन
MMG/S – II 64,820 2,340 67,160 2,680 93,960
MMG/S – III 85,920 2,680 99,320 2,980 1,05,280

विज्ञापन

BOB MSME Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार के रूप में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद दिए गए यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से जुड़े विवरण सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड से जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म की जानकारी चेक करने के बाद सबमिट करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed