BNP Recruitment 2022: बीएनपी देवास में जूनियर तकनीशियन भर्ती की आज अंतिम तारीख, जल्द करें आवेदन
BNP Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BNP Recruitment 2022: बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) देवास यूनिट, मध्य प्रदेश में 81 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आज रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से बीएनपी देवास की आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर जाकर कर सकते है।
BNP Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
BNP Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) - 600 रूपये
- एससी, एसटी, दिव्यांग, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक - 200 रूपये
BNP Recruitment 2022: महम्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि - 26 फरवरी, 2022
- ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि - 28 मार्च, 2022, रात 11:59 बजे तक
- परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि - 28 मार्च, 2022, रात 11:59 बजे तक
- ऑनलाइन परीक्षा की तिथि - अप्रैल,मई 2022
BNP Recruitment 2022: पदों से जुड़ी अन्य जानकारी
1. जूनियर तकनीशियन (स्याही फैक्टरी)
- पदों की संख्या: 60
- वेतनमान: रु.18,780- 67,390/-
2. जूनियर तकनीशियन (मुद्रण)
- पदों की संख्या: 19
- वेतनमान: रु.18,780- 67,390/-
3. जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल / आईटी)
- पदों की संख्या: 02
- वेतनमान: रु.18,780- 67,390/-
1. उम्मीदवार सबसे पहले बीएनपी देवास की आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर जाएं।
2. अब होमपेज पर "कैरियर" सेक्शन में जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
3. अब 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और रजिस्टर कर आवेदन पत्र भरें।
4. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन जमा करें।
5. भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।