फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Recruitment 2024: Application Window closing today for 4,500 CHO posts at at shs.bihar.gov.in

Bihar CHO Jobs: बिहार में स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, शाम छह बजे बंद हो जाएगी विंडो

Thu, 21 Nov 2024 12:02 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 21 Nov 2024 12:02 PM IST
सार

Bihar CHO Jobs:  बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी आज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नीचे बताए तरीके से तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Recruitment 2024: Application Window closing today for 4,500 CHO posts at at shs.bihar.gov.in
Bihar CHO Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Bihar CHO Recruitment 2024: राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS) बिहार आज, 21 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (shs.bihar.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों को ध्यान दें, आवेदन लिंक शाम 6 बजे तक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से CHO के कुल 4,500 रिक्त पद भरे जाएंगे।

पात्रता मानदंड
  • आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक नर्सिंग की डीग्री होनी चाहिए।
  • बिहार में सीएचओ पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु तक 21 वर्ष से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना लगेगा आवेदन शुल्क 
बिहार सीएचओ लिए अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क है, जबकि महिला उम्मीदवारों और बिहार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

बिहार सीएचओ का मासिक पारिश्रमिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को 40,000 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। कुल पारिश्रमिक में से 32,000 रुपये निश्चित मासिक वेतन और 8,000 रुपये प्रदर्शन आधारित भुगतान होगा।


आवेदन करने के लिए कौन पात्र नहीं हैं? 
  • ऐसे आवेदक जो पहले राज्य स्वास्थ्य सोसायटी, बिहार के अंतर्गत सीएचओ के रूप में तैनात और काम कर चुके हैं, वे इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
  • इसके अलावा, जो लोग वर्तमान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बिहार में सीएचओ के रूप में काम कर रहे हैं, वे भी आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र नहीं हैं।
  • यदि यह पाया जाता है कि कोई व्यक्ति पहले ही सीएचओ के पद पर नियुक्त हो चुका है और उसने इस्तीफा दे दिया है, छोड़ दिया है। सेवामुक्त कर दिया गया है, सेवा से हटा दिया गया है या वर्तमान में सीएचओ के पद पर कार्यरत है, तो उसकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
इसके बाद बिहार सीएचओ के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed