CSBC Constable Operator: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी की लिखित परीक्षा तिथि घोषित, जून में एग्जाम; देखें नोटिस
CSBC Constable Operator Exam 2026: सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। इसके अलावा, कांस्टेबल (जीडी बंद कैडर) भर्ती की परीक्षा तिथि भी घोषित की गई है। ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 21 जून को और जीडी की परीक्षा 24 जून को होगी। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विस्तार
CSBC Constable Operator Exam 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार यानी सीएसबीसी ने कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2026 और कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी बंद कैडर) की लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। ऑपरेटर के 993 और जीडी क्लोज्ड कैडर के 83 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आधिकारिक सूचना के मुताबिक 993 पदों के लिए कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। वहीं, कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी बंद कैडर) की लिखित परीक्षा 24 जून को आयोजित की जाएगी।
नोट करें परीक्षा की तिथि और समय
परीक्षा का आयोजन बिहार के सभी 38 राजस्व जिलों में बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। निर्धारित समय के अनुसार कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होकर अपराह्न 2 बजे तक चलेगी। हालांकि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच पहुंचना अनिवार्य होगा, क्योंकि 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
वहीं, कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी बंद कैडर) की लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे समाप्त होगी। अभ्यर्थियों को केंद्र पर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक पहुंचना होगा। 9 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पर्षद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
| परीक्षा | परीक्षा तिथि | परीक्षा समय | रिपोर्टिंग समय | गेट बंद होने का समय |
|---|---|---|---|---|
| कांस्टेबल ऑपरेटर | 21 जून 2026 | दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक | सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक | सुबह 11:00 बजे |
| कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी बंद कैडर) | 24 जून 2026 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक | सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक | सुबह 9:00 बजे |
8 से मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी, एडमिट कार्ड 15 जून को
सीएसबीसी ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र संबंधी जानकारी पहले से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। कांस्टेबल ऑपरेटर के उम्मीदवार 8 जून 2026 से और कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी बंद कैडर) के उम्मीदवार 11 जून से आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा जन्मतिथि की मदद से परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
वहीं, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 15 और 18 जून 2026 से शुरू होगी। कांस्टेबल ऑपरेटर अभ्यर्थी परीक्षा वाले दिन यानी 21 जून की सुबह 11 बजे तक अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। पर्षद ने साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर क्या करें?
यदि किसी तकनीकी समस्या के कारण उम्मीदवार वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो उसके लिए अलग व्यवस्था की गई है। ऐसे अभ्यर्थी 19 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच केंद्रीय चयन पर्षद के बैक हार्डिंग रोड, पटना स्थित कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर डुप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन की रसीद और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर भी ई-एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस मान्य होंगे।
कांस्टेबल ऑपरेटर का आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...
कांस्टेबल जीडी का आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...
यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर लगी फोटो स्पष्ट नहीं दिखाई देती है, तो उसे राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित घोषणा पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आने होंगे।