Bihar Vidhan Parishad Bharti 2023: बिहार विधान परिषद में निकलीं भर्तियां, 25 जुलाई से करें आवेदन
Bihar Legislative Council Vacancy: बिहार विधान परिषद ने सहायक, सहायक अवधायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023: बिहार विधान परिषद ने 172 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इनमें सहायक,रिपोर्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार 25 जुलाई 2023 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 तक है। बिहार विधान परिषद भर्ती का अभियान 172 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023 शैक्षणिक योग्यता
-
रिपोर्टर, सहायक, सहायक कार्यवाहक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
-
डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या इंटरमीडिएट काउंसिल से इंटरमीडिएट योग्यता होनी चाहिए।
-
सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंटरमीडिएट काउंसिल या राज्य/केंद्र सरकार के बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विषय में इंटरमीडिएट होना चाहिए।
Bihar Legislative Council vacancy आयु सीमा
बिहार विधान परिषद में सहायक और सहायक विधान पदाधिकारी पद के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। जबकि अधिकतम आयुसीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
Bihar Legislative Council vacancy आवेदन शुल्क
-
बिहार विधान परिषद भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी और बिहार के सभी आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के स्थायी निवासियों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अन्य राज्यों के अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है।
-
सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर के पद पर आवेदन करने वाले एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है, जबकि अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
-
ऑफिस अटेंडेंट के पद पर आवेदन करने वाले एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है, जबकि अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।