फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Jobs 2025: Recruitment for 15 thousand Home Guard post Notification Released; Apply Starting 27 March

Bihar Jobs 2025: बिहार में निकली होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; कल से करें आवेदन

Wed, 26 Mar 2025 01:47 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 26 Mar 2025 01:47 PM IST
सार

Bihar Home Guard Notification 2025: बिहार में होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती का विस्तृत अधिसूचना जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2025 है।

विज्ञापन
Bihar Jobs 2025: Recruitment for 15 thousand Home Guard post Notification Released; Apply Starting 27 March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Bihar Home Guard Notification 2025: बिहार में होमगार्ड के 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप भी बिहार में होमगार्ड की नौकरी के इच्छुक हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन कल, 27 मार्च 2025 से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अप्रैल 2025 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

भर्ती का विवरण

महानिदेशक सह महासमादेष्टा कार्यालय, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार ने 37 जिलों (अरवल जिला एवं पुलिस जिला नवगछिया तथा बगहा को छोड़कर) के लिए होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 15,000 पदों में महिलाओं के लिए 5094 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा और मेरिट लिस्ट शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- एम्स देवघर में नौकरी का मौका! सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती; 45 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितनी वैकेंसी?

जिला पदों की संख्या
पटना 1479
गया 909
नालंदा 812
दरभंगा 741
समस्तीपुर 731
छपरा 690
भागलपुर 666
मधुबनी 607
रोहतास 559
भोजपुर 511
कटिहार 484
वैशाली 476
मोतिहारी 474
पूर्वी चंपारण 474
सीतामढी 439
बेगूसराय 422
गोपालगंज 395
नवादा 361
जहानावबाद 317
बक्सर 312
बेतिया 311
पं चंपारण 311
मुजफ्फरनगर 296
बॉका 294
किशनगंज 280
पूर्णियां 280
जमुई 257
कैमूर/भभुआ 241
सिवान 231
औरंगाबाद 217
मधेपुरा 193
शेखपुरा 192
मुंगेर 171
सुपौल 144
लखीसराय 123
अररिया 122
खगड़िया 111
शिवहर 78
सहरसा 74

Bihar Home Guard Recruitment 2025: जरूरी योग्यता

होम गार्ड के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 12वीं कक्षा पास की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। साथ ही आवेदनकर्ता  बिहार होना चाहिए। इसके अलावा यह आवेदन जिला स्तर पर होंगे। आप जिस जिले के निवासी हैं, उसी जिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Home Guard Recruitment 2025: उम्र सीमा

साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 19 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी।

शारीरिक मापदंड और चयन प्रक्रिया

लंबाई
  • पुरुष (साधारण): 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी)
  • महिला: 5 फीट 1 इंच (153 सेमी)
  • पुरुष (कोसी क्षेत्र के लिए): 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी)
सीना
  • पुरुष: 31 इंच (79 सेमी) (बिना फुलाए)
  • कोसी क्षेत्र के पुरुष: 30 इंच (76 सेमी)
फिजिकल टेस्ट
  • पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिलाओं को 5 मिनट में 800 मीटर दौड़ना होगा।
  • दौड़ के बाद ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया के बाद क्या होगा?

चयन शारीरिक दक्षता के आधार पर होगा और मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अगर अंक समान होते हैं, तो चयन प्रक्रिया में आयु, शैक्षणिक योग्यता और 12वीं के अंक देखे जाएंगे।

आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क की बात करें तो गैर आरक्षित, ईबीसी, एमबीसी और बीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।

आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवारों को आवेदन के लिए www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन को सबमिट करने के बाद, एक कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed