फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BEL Recruitment for Engineering Assistant Trainee and Technician-C Posts, Know Post and application procces

BEL Recruitment: बीईएल ने निकाली इंजीनियरिंग सहायक ट्रेनी और तकनीशियन-सी पदों पर भर्ती, जानिए पद और पैसा

Fri, 22 Apr 2022 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 22 Apr 2022 02:12 PM IST
सार

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले बीईएल की अधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BEL Recruitment for Engineering Assistant Trainee and Technician-C Posts, Know Post and application procces
BEL Recruitment 2022 - फोटो : file photo

विस्तार

BEL Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत भारत उद्यम में इंजीनियरिंग सहायक ट्रेनी और तकनीशियन- ग्रुप सी के 91 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें यह पद बीईएल बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स के लिए स्थायी आधार पर भर्ती के लिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले बीईएल की अधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

BEL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी (ईएटी) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं तकनीशियन-ग्रुप सी के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कि मान्यता प्राप्त संस्थान से एसएसएलसी + आईटीआई या एक साल का अप्रेंटिसशिप या एसएसएलसी+3 वर्षीय राष्ट्रीय ट्रेनी प्रमाणपत्र होना चाहिए। इन दोनों पदों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई हैं साथ ही आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना को देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

BEL Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

इंजीनियरिंग सहायक ट्रेनी (ईएटी)

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार- 17
  • मैकेनिकल- 33
  • इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग-16


तकनीशियन ग्रुप सी 

  • फिटर- 11
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक -6
  • विद्युत- 4
  • मिलर / मशीनिस्ट- 2
  • इलेक्ट्रो प्लेटर- 2 
विज्ञापन

BEL Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले बीईएल की अधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर करिअर सेक्शन में रिक्रूटमेंट विज्ञापन की टेब पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, इसमें बैंगलोर कॉम्प्लेक्स के लिए गैर कार्यकारी अधिकारियों की भर्ती सेक्शन में अप्लाई की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने इंजीनियरिंग सहायक ट्रेनी (ईएटी) और तकनीशियन-सी दोनों पदों के लिए आवेदन करने का विकल्प होगा। इसमें उम्मीदवार अपने अनुसार पद का चयन कर आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र को आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed