फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BEL Recruitment 2023 Project Engineer Trainee Engineer Posts Apply At bel-india.in

BEL Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sun, 11 Jun 2023 05:00 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 11 Jun 2023 05:00 PM IST
सार

BEL Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
BEL Recruitment 2023 Project Engineer Trainee Engineer Posts Apply At bel-india.in
bel recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BEL Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए पूरे भारत में अनुबंध के आधार पर 205 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 07 जून 2023 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2023 तक है।

विज्ञापन

पदों का विवरण

  • ट्रेनी इंजीनियर-I (FLC01) 125 पद

  • ट्रेनी इंजीनियर-I (SPS02) 09 पद

  • ट्रेनी इंजीनियर-I (MH03) 08 पद

  • ट्रेनी इंजीनियर-I (EVM04) 43 पद

  • ट्रेनी इंजीनियर-I (SK05) 06 पद

  • प्रोजेक्ट इंजीनियर-I (EVM06) 14 पद

  • प्रोजेक्ट इंजीनियर-I (EVM06) 14 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु-सीमा

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु-सीमा 32 वर्ष है, जबकि ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु-सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। बीईएल ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती 2023 के लिए ऊपरी आयु सीमा 01 जून 2023 के मुताबिक है।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

बीईएल ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को न्यूनतम 6 महीने के अनुभव के साथ बीई / बीटेक / बीएससी होना चाहिए।
प्रोजेक्ट इंजीनियर: संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

BEL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

  • प्रोजेक्ट इंजीनियर- I के लिए- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 472 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • ट्रेनी इंजीनियर- I के लिए- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 177 रुपये का भुगतान करना होगा। 

BEL Recruitment वेतनमान

प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 55,000 तक वेतन मिलेगा। जबकि ट्रेनी इंजीनियर के पद चयनित उम्मीदवारों को 30,000 से 40,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

प्रोजेक्ट इंजीनियर I के लिए-

  1. प्रथम वर्ष- 40000 रुपये
  2. द्वितीय वर्ष- 45000 रुपये
  3. तीसरा वर्ष- 55000 रुपये
ट्रेनी इंजीनियर I के लिए-
  1. प्रथम वर्ष- 30000 रुपये
  2. द्वितीय वर्ष- 35000 रुपये
  3. तीसरा वर्ष- 40000  रुपये

BEL Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.bel-india.in पर जाएं।

  • बीईएल बैंगलोर कॉम्प्लेक्स के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर के पद के लिए भर्ती का चयन करें। 

  • अब ऑनलाइन आवेदन करें।

  • आवेदन पत्र को सही विवरण के साथ भरें।

  • जमा करने से पहले इसे सत्यापित करें।

  • आवश्यक दस्तावेजों की सभी स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन पत्र जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed