BECIL Recruitment 2021: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने विभिन्न पदों पर निकली रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। इन्वेस्टिगेटर, सुपरवाइजर, सिस्टम एनालिस्ट, सीनियर डोमेन एक्सपर्ट, जूनियर डोमेन एक्सपर्ट एमटीएस, सब्जेक्ट-मैटर एक्सपर्ट और यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए अब 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट becilmol.cbtexam.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बीईसीआईएल भर्ती 2021: 500 से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में निकली कुल रिक्तियों की संख्या 567 है। इन सभी रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा। इनवेस्टिगेटर और सुपरवाइजर पदों की रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए और अन्य पदों पर इंटरव्यू के जरिए होगा।
इसे भी पढ़ें-गृह मंत्रालय में नौकरी पाने का अवसर: विभिन्न पदों पर मांगे आवेदन, बिना परीक्षा आवेदकों की होगी भर्ती
इन सभी पदों पर अभ्यर्थियों की सैलरी अलग-अलग है। सिस्टम एनालिस्ट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को एक लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा। जबकि, एमटीएस पदों पर 15 हजार रुपये मासिक वेतन और सुपरवाइजर पदों पर 30 हजार रुपये महीने का वेतन मिलेगा।
वेतन
इनवेस्टिगेटर- 24 हजार
सुपरवाइजर - 30000 रुपये
सिस्टम एनालिस्ट - 1 लाख रुपये
सीनियर डोमेन एक्सपर्ट- 80000 रुपये
जूनियर डोमेन एक्सपर्ट- 60000 रुपये
यूडीसी- 22000 रुपये
एमटीएस- 15000 रुपये
सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट- 80000 रुपये
यंग प्रोफेशनल- 70000 रुपये
इसे भी पढ़ें-बॉम्बे हाई कोर्ट: सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर की नौकरियां, 27 मई तक करें आवेदन