फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Maharashtra SO recruitment 2023 know how to apply online at bankofmaharashtra.in

Bank of Maharashtra Recruitment 2023: इस बैंक में 225 पदों पर निकलीं एसओ की भर्ती, जान लें आवेदन का तरीका

Tue, 24 Jan 2023 11:08 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 24 Jan 2023 11:08 AM IST
सार

Bank of Maharashtra SO Vacancy 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विशेषज्ञ अधिकारियों (Specialist Officers) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
Bank of Maharashtra SO recruitment 2023 know how to apply online at  bankofmaharashtra.in
बैंक ऑफ महाराष्ट्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

Bank of Maharashtra SO Vacancy 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विशेषज्ञ अधिकारियों (Specialist Officers) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 फरवरी 2023 तक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की यह भर्ती स्केल II और III प्रोजेक्ट 2023-2024 के तहत की जा रही है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 29 विभिन्न पदों पर कुल 225 विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती करना है।

विज्ञापन

 

Selection procedure चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लिए विशेषज्ञ अधिकारियों के चयन के लिए आईबीपीएस के माध्यम से एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 4:1 के अनुपात में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

Application Fee आवेदन शुल्क

यूआर / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1180 रुपये (शुल्क + जीएसटी) का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 118 रुपये लागू है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
  • 'करियर' टैब पर जाएं - 'भर्ती प्रक्रिया' - 'वर्तमान अवसर'
  • स्केल II और III प्रोजेक्ट 2023-2024 में विशेषज्ञ अधिकारियों के तहत पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • आईबीपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  • पोस्ट का चयन करें, आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed