फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam SLRC grade 3, 4 recruitment registration apply online at assam.gov.in

Jobs: इस राज्य में निकलीं ढेरों भर्तियां, ग्रेड 3 और 4 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

Thu, 09 Nov 2023 03:27 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 09 Nov 2023 03:27 PM IST
सार

Jobs 2023: असम में ग्रेड 3 और 4 के हजारों पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
Assam SLRC grade 3, 4 recruitment registration apply online at assam.gov.in
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Assam SLRC Recruitment 2023: राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (एसएलआरसी) जल्द ही असम में 12,600 ग्रेड 3 और 4 रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

Assam SLRC रिक्तियों का विवरण 

असम में ग्रेड 3 और 4 के लिए कुल रिक्तियों में से 7,600 रिक्तियां ग्रेड 3 के लिए हैं, जबकि अन्य 5,000 ग्रेड 4 के लिए हैं। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • श्रेणी I, स्नातक डिग्री स्तर 4,055 पद

  • श्रेणी II, एचएसएसएलसी (कक्षा 12) स्तर 3,127 पद

  • श्रेणी III, एचएसएलसी स्तर 418 पद

ग्रेड 4 रिक्तियां

  • एचएसएलसी (कक्षा 12) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण 1060 पद

  • एचएसएलसी+आईटीआई 1990 पद

  • कक्षा 8वीं के लिए 1,950 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

Assam SLRC शैक्षणिक योग्यता

ग्रेड 4 की अधिसूचना के अनुसार, इन रिक्तियों के लिए अधिकतम योग्यता 12वीं पास है, जिसका अर्थ है कि जिनके पास उच्च योग्यता है, वे इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। वे ग्रेड 3 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Assam SLRC आयु सीमा

असम में ग्रेड 3 और 4 भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed