फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Rifles Recruitment Rally Know how to apply at assamrifles.gov.in

Assam Rifles Recruitment 2023: टेक्नीशियन और ट्रेड्समैन पदों पर निकली भर्ती, ओपन रैली से होगा चयन

Sat, 21 Oct 2023 07:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 21 Oct 2023 07:13 PM IST
सार

Assam Rifles Recruitment 2023: असम राइफल्स में ट्रेड्समैन और तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। सेना में जाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Assam Rifles Recruitment Rally Know how to apply at assamrifles.gov.in
असम राइफल्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Assam Rifles Recruitment 2023: असम राइफल्स में ट्रेड्समैन और तकनीकी भर्ती के लिए 162 पदों पर पंजीकरण आज यानी 21 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुका है। सेना में जाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 है।

विज्ञापन

Assam Rifles आयुसीमा

असम राइफल्स भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Assam Rifles शैक्षणिक योग्यता

असम राइफल्स ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं या आईटीआई उत्तीर्ण होना जरूरी है।

विज्ञापन

Assam Rifles Recruitment चयन प्रक्रिया

असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन की 161 रिक्तियां हैं, जिनके लिए आवेदकों का चयन निम्नलिखित चरणों के परिणाम के मुताबिक किया जाएगा।

  • खुली भर्ती रैली

  • पीईटी/पीएमटी परीक्षा

  • कौशल परीक्षण

  • चिकित्सा परीक्षण

  • दस्तावेज सत्यापन

Assam Rifles Recruitment महत्वपूर्ण तिथियां

  • असम राइफल्स अधिसूचना 2023 - 10 अक्तूबर 2023

  • आवेदन की शुरूआत - 21 अक्तूबर 2023

  • अंतिम तिथि 19 नवंबर 2023

  • असम राइफल्स भर्ती रैली तिथि - 18 दिसंबर 2023 से

Assam Rifles वेतन

असम राइफल्स में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को 18,000 से 69,100 रुपये के बीच वेतन मिलेगा।

Assam Rifles Recruitment आवेदन शुल्क

असम राइफल्स में सभी श्रेणी ग्रुप बी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि सभी श्रेणी ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Assam Rifles परीक्षा पैटर्न

असम राइफल्स लिखित भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न होंगे। सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 35% और एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 33% अंक हैं। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed